Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने लूटे गए हथियार किये बरामद, एनआरएफएम कार्यकर्ता और उसके साथी भी गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 15 सितंबर को सागोलमंग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कोंगबा मारू पर्वत श्रृंखला और उसके आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने चार लूटे गए हथियार और अन्य गोला-बारूद बरामद किया है।

16 Sep 2025

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने लूटे गए हथियार किये बरामद, एनआरएफएम कार्यकर्ता और उसके साथी भी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान इंफाल पूर्व जिले से एक सक्रिय उग्रवादी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान हथियार और गोल-बारूद भी बरामद किये गये हैं। मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

मणिपुर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 15 सितंबर को सागोलमंग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कोंगबा मारू पर्वत श्रृंखला और उसके आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने चार लूटे गए हथियार और अन्य गोला-बारूद बरामद किया है। बरामद की गई वस्तुओं में मैगज़ीन सहित एक 5.56 मिमी इंसास राइफल, मैगज़ीन सहित एक 9 मिमी पिस्तौल, मैगज़ीन सहित दो .303 राइफलें, एक 12-बोर सिंगल बैरल की बंदूक, विभिन्न कैलिबर के ग्यारह ज़िंदा कारतूस तथा पांच अन्य ज़िंदा कारतूस शामिल हैं।

वहीं एक दिन पहले, 14 सितंबर को सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ़ मणिपुर (एनआरएफएम) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया था। इसकी पहचान इंफाल पूर्व के केइराओ बित्रा अवांग लेइकाई निवासी निंगथौजम यंबा सिंह उर्फ बॉय उर्फ सनायंबा (44) के रूप में हुई है।

एक समन्वित अनुवर्ती कार्रवाई में, जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल उसके सनायंबा के दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान नोंग्मीकापम नरेश मैतेई (38) और युमनाम तेजकुमार सिंह उर्फ बोबो (48) के रूप में हुई, दोनों इंफाल पूर्व जिले के सिंगजामेई वांगमा क्षेत्र लेइकाई के निवासी हैं।

उनके कब्जे से भी सुरक्षा बलों ने विभिन्न हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं, जिसमें तीन राउंड से भरी एक मैगजीन वाली .32 पिस्तौल, चार मोबाइल फ़ोन और एक आधार कार्ड शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ़्तारियां और बरामदगी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में जबरन वसूली से संबंधित गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अवैध हथियारों की बरामदगी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लूटे गए हथियारों के स्रोत और गिरफ्तार व्यक्तियों के व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मणिपुर में सुरक्षा बलों ने लूटे गए हथियार किये बरामद, एनआरएफ
मणिपुर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 15 सितंबर को सागोलमंग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कोंगबा मारू पर्वत श्रृंखला और उसके आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News